सरकार ने शेयर कीं बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में हुई प्रगति दिखाने वाली पहले व अब की तस्वीरें
रेल मंत्रालय ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में हुई प्रगति दिखाने वाली पहले व अब की तस्वीरें शेयर की हैं। प्रोजेक्ट की ज़िम्मेदारी संभाल रहे नैशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन ने बताया कि नवसारी (गुजरात) में 1 माह में 3 नदियों पर पुलों का निर्माण कार्य पूरा हुआ है। इस प्रोजेक्ट का पहला फेज़ 2026 में शुरू हो सकता है।