सरकार ने सर्वाधिक चुनावी बॉन्ड खरीदने वाली कंपनी को लेकर 2019 में क्यों दी थी चेतावनी?
गृह मंत्रालय ने 2019 में राज्यों को 'लॉटरी किंग' सैंटियागो मार्टिन के बारे में चेतावनी दी थी जिनकी कंपनी ने सर्वाधिक ₹1,368 करोड़ के चुनावी बॉन्ड खरीदे हैं। गृह मंत्रालय ने कहा था कि मार्टिन के खिलाफ मिली शिकायतों में कहा गया है कि उसने राज्य सरकार की जानकारी के बिना लॉटरी टिकट छापे और अवैध रूप से लॉटरी बेची।