सरकार ने सितंबर में बुलाया संसद का 5 दिवसीय विशेष सत्र
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया है कि 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। मंत्री ने कहा कि यह 17वीं लोकसभा का 13वां जबकि राज्यसभा का 261वां सत्र होगा और उम्मीद है कि संसद में फलदायी चर्चा होगी। गौरतलब है, 11 अगस्त को संसद का मॉनसूत्र सत्र खत्म हुआ था।