सरकार ने सीबीआई के संयुक्त निदेशक राकेश अग्रवाल और संपत मीणा का कार्यकाल बढ़ाया
कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, केंद्र सरकार ने सीबीआई में संयुक्त निदेशक के तौर पर राकेश अग्रवाल और संपत मीणा का कार्यकाल बढ़ा दिया है। राकेश अग्रवाल के कार्यकाल को 2 सितंबर 2022 के बाद छह महीने के लिए बढ़ाने की मंज़ूरी मिली है जबकि संपत मीणा के कार्यकाल को 21 सितंबर 2024 तक बढ़ाया गया है।