सरकार ने स्पेस सेक्टर में 100% एफडीआई को दी मंज़ूरी
भारत सरकार ने स्पेस सेक्टर में 100% एफडीआई को मंज़ूरी दे दी है। सरकार ने स्पेस सेक्टर की एफडीआई नीति में संशोधन किया है जिसके बाद सैटेलाइट के लिए उपकरण और सिस्टम बनाने के लिए विदेशी कंपनियां भारत में 100% तक निवेश कर सकती हैं। भारत सरकार स्पेस सेक्टर को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है।