सरकार ने हीटवेव के बीच स्कूलों के लिए जारी किए दिशा-निर्देश, समय बदलने की दी सलाह
सरकार ने हीटवेव से निपटने के लिए स्कूलों द्वारा सावधानी बरतने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनके मुताबिक, स्कूलों में पढ़ाई के घंटों की संख्या कम की जा सकती है और प्रार्थना सभाएं बंद जगहों पर होनी चाहिए। दिशा-निर्देशों के अनुसार, "विद्यार्थियों को ढीले व हल्के रंग के कॉटन के कपड़े पहनने की इजाज़त दी जा सकती है।"