सरकार पहली छमाही में ₹8.8 लाख करोड़ का ऋण लेगी, 2023-24 के लिए अनुमानित कर्ज़ का 57%

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुताबिक, सरकार की वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में ₹8.88 लाख करोड़ का ऋण लेने की योजना है। बकौल वित्त मंत्रालय, सरकार इस ऋण को ₹31,000-₹39,000 करोड़ की 26 साप्ताहिक किश्तों में लेगी। यह केंद्रीय बजट 2023 में पूरे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अनुमानित ₹15.43 लाख करोड़ के ऋण का 57.55% हिस्सा है।

Load More