सरकार बैसाखी के सहारे चलेगी: केंद्र को लेकर सपा के नवनिर्वाचित सांसद अफज़ाल अंसारी

गाज़ीपुर (यूपी) लोकसभा सीट से सपा के नवनिर्वाचित सांसद अफज़ाल अंसारी ने केंद्र सरकार को लेकर कहा है, "सरकार लंगड़ी है जो बैसाखी के सहारे चलेगी।" उन्होंने कहा, "बीजेपी वालों की खैरियत पूछिए...जो कहते थे- 400 पार सीट जीतेंगे, वो 300 सीट हार गई। जनता ने अपना रुझान दे दिया, वह नरेंद्र मोदी को सत्ता में नहीं देखना चाहती है।"

Load More