सरकार भी 5 साल के लिए चुनी जाती है, युवाओं को 4 साल देश की सेवा करने का मौका क्यों?: वरुण गांधी
बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने सेना में भर्ती के 'अग्निपथ' मॉडल पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक वीडियो को रीट्वीट करते हुए कहा, "सरकार भी 5-सालों के लिए चुनी जाती है फिर युवाओं को सिर्फ 4 साल देश की सेवा करने का मौका क्यों?" दरअसल, 'अग्निपथ' मॉडल के तहत 17.5-21 वर्षीय युवाओं का मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।