सरकार विपक्ष की आवाज़ दबाने में लगी है: तेजस्वी यादव को मिले सीबीआई के समन पर प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मिले सीबीआई के समन पर कहा है कि सरकार सारे हथकंडे अपनाकर बस विपक्ष की न झुकने वाली आवाज़ों को दबाने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा, "बीजेपी सरकार विपक्ष की मुखर आवाज़ों से इतनी डरी हुई क्यों है? जनता सब देख रही है और इसका हिसाब लेगी।"

Load More