सरकार से भीख मांगता हूं कि वह मेरे बेटे को बचा ले: रूस में फंसे बेटे को लेकर पुलिसकर्मी
कर्नाटक के पुलिसकर्मी सैयद नवाज़ अली ने रूस में फंसे अपने बेटे को लेकर कहा है, "5 दिन से उससे बात नहीं हुई...मैं नहीं जानता कि वह ज़िंदा है या नहीं...मैं सरकार से उसे बचाने की भीख मांगता हूं।" इससे पहले रूस में भारतीयों को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए मजबूर किए जाने की रिपोर्ट्स सामने आई थीं।