सरकार हमें दिल्ली नहीं जाने दे रही, चुनाव में हम भी उन्हें गांव नहीं आने देंगे: राकेश टिकैत
किसान आंदोलन के बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है, "सरकार किसानों को दिल्ली नहीं जाने दे रही तो चुनाव के दौरान हम भी उन्हें (नेताओं) गांव नहीं आने देंगे।" टिकैत ने कहा, "अगर सरकार हमारे रास्ते में कीलें लगाएगी तो हम भी अपने गांवों में कीलें लगा देंगे। हमें भी अपने गांवों की बैरिकेडिंग करनी होगी।"