सरकारी अस्पताल की 50 नर्सों ने एमपी में अधीक्षक पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, जांच के आदेश
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित सरकारी हमीदिया अस्पताल में कम-से-कम 50 नर्सों ने अपने चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर दीपक मरावी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। राज्य सरकार ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग (एमपीएचआरसी) ने भी नोटिस जारी कर इस मामले में 10 दिनों के अंदर जवाब मांगा है।