सरकारी आवास में लिव-इन पार्टनर का शव मिलने के बाद झारखंड में हिरासत में लिया गया कॉन्स्टेबल
झारखंड के हज़ारीबाग में एक पुलिस कॉन्स्टेबल के सरकारी आवास पर उसकी कथित लिव-इन पार्टनर का शव मिला जिसके बाद पुलिसकर्मी को हिरासत में लिया गया है। बकौल पुलिस, पेट्रोल पंप पर काम करने वाली पीड़िता की हत्या गला रेत कर की गई थी। पुलिस ने कहा कि हत्या में कॉन्स्टेबल की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता है।