सरकारी कंपनी आईएफसीआई से ₹22 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में मेहुल चोकसी पर केस दर्ज

सीबीआई ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी व उनकी फर्म गीतांजलि जेम्स पर 2014-18 के बीच सरकारी कंपनी इंडस्ट्रियल फाइनेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (आईएफसीआई) से ₹22 करोड़ की धोखाधड़ी करने के लिए नया मामला दर्ज किया है। एफआईआर में कहा गया कि गीतांजलि जेम्स, निदेशक चोकसी और अन्य आरोपी आईएफसीआई को धोखा देने की आपराधिक साजिश में शामिल थे।

Load More