राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों की अवैध संपत्तियों को बुलडोज़र से ढहाया जाएगा: मंत्री दिलावर
राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले सरकारी कर्मचारियों को निलंबित और बर्खास्त किया जाएगा। उन्होंने कहा, "(भ्रष्टाचार के) दोषियों की अवैध संपत्तियों को बुलडोज़र से ध्वस्त करेंगे।" इससे पहले दिलावर ने स्कूल में गलत आचरण करने वाले शिक्षकों की संपत्ति पर बुलडोज़र चलाए जाने की बात कही थी।