सरकारी कर्मचारी ने पंजाब में नकली जज बनकर 'आप' नेता से की बातचीत, 2 गिरफ्तार
मोगा (पंजाब) में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता से नकली जज बनकर बातचीत करने वाले दो सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 3-सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था जिनमें से एक आरोपी बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने 'आप' नेता से कहा था कि कुछ लोग किसी काम से उनसे मिलेंगे।