सरकारी कार में कुत्ते को घुमा रहे अधिकारी ने फोटो खींचने पर यूपी में पत्रकार को डांटा
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में सरकारी कार में कुत्ता घुमा रहे सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल द्वारा फोटो खींचने पर पत्रकार का हाथ पकड़कर उसे डांटने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में अधिकारी कह रहे हैं, "गाड़ी का फोटो किससे पूछकर खींचा?...पुलिस को बुलाओ।" वहीं, मामले को लेकर ज़िलाधिकारी पुलकित खरे ने दो-सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।