सरकारी कॉलेज में मां सरस्वती की बिना साड़ी वाली 'अभद्र' मूर्ति को लेकर त्रिपुरा में हुआ विवाद
त्रिपुरा के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट ऐंड क्राफ्ट में मां सरस्वती की 'अभद्र' मूर्ति की पूजा को लेकर विवाद छिड़ गया और इसे लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मूर्ति को आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि मूर्ति को साड़ी नहीं पहनाई गई थी।