सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर ₹1.11 करोड़ घूस लेने के आरोप में हरियाणा के आईएएस अफसर अरेस्ट
हरियाणा पुलिस ने सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर एक ठेकेदार से ₹1.11 करोड़ की रिश्वत लेने के आरोप में आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, सिंह ने सोनीपत नगर निगम कमिश्नर के पद पर रहते हुए रिश्वत ली थी। सिंह पर एक टेंडर की राशि ₹55 करोड़ से ₹87 करोड़ बढ़ाने का भी आरोप है।