एमपी में सरकारी डॉक्टर ने पुलिसकर्मी से कहा- 'नौकरी को जूते की नोक पर रखता हूं'; हुआ तबादला
बुरहानपुर ज़िला अस्पताल (मध्य प्रदेश) में मेडिको लीगल सर्टिफिकेट (एमएलसी) बनवाने को लेकर एक पुलिस कॉन्स्टेबल और डॉक्टर के बीच हुए विवाद का वीडियो सामने आया है। वीडियो में डॉक्टर रघुवीर सिंह कह रहे हैं, "सस्पेंड करवा दो...फर्क नहीं पड़ता। शौक के लिए नौकरी करता हूं...इसे जूते की नोक पर रखता हूं।" बकौल सीएमएचओ, डॉक्टर का तबादला किया गया है।