सरकारी नौकरी का लालच देकर यूपी में धर्म परिवर्तन करा रहे 10 लोग किए गए गिरफ्तार
कासगंज (उत्तर प्रदेश) के एक गांव से पुलिस ने सरकारी नौकरी का लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी असम, त्रिपुरा, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 6 बाइबिल, 8 मोबाइल फोन और ₹10,050 नकदी बरामद की गई है।