सरकारी पैनल ने 5-12 साल के बच्चों में 'कॉर्बेवैक्स' वैक्सीन के इस्तेमाल की सिफारिश की
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमिटी (एसईसी) ने गुरुवार को 5-12 साल की उम्र के बच्चों में बायोलॉजिकल ई के कोविड-19 वैक्सीन 'कॉर्बेवैक्स' के इस्तेमाल की सिफारिश की। कमिटी द्वारा इन सिफारिशों को डीसीजीआई को भेज दिया गया है जिसके बाद इसे अंतिम मंज़ूरी के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के पास भेजा जाएगा।