सरकारी योजनाओं में 100% लक्ष्य हासिल होने से खत्म होती है तुष्टिकरण की राजनीति: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भरूच में आयोजित 'उत्कर्ष समारोह' में कहा कि देश ने किसी भी सरकारी योजना के शत-प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंचने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा, "जब शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल होता है तो तुष्टीकरण की राजनीति समाप्त हो जाती है।" बकौल पीएम, शत-प्रतिशत लाभार्थियों की कवरेज यानि हर वर्ग का समान रूप से विकास है।