सरकारी विभागों में 30 लाख पद हैं खाली, 71,000 नियुक्ति पत्र बांटने का इवेंट बनाया गया: खरगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोज़गार मेले में युवाओं को वर्चुअली 71,000 नियुक्ति पत्र बांटने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "सरकारी विभागों में 30 लाख पद खाली हैं लेकिन 71,000 नियुक्ति पत्र बांटने का इवेंट बनाया गया! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 साल में अब तक 18 करोड़ युवाओं के सपने चकनाचूर कर दिए।"

Load More