सरकारी संपत्ति कब्ज़ाने वालों के लिए क्‍या आरती की थाली सजाऊं?: बुलडोज़र कार्रवाई पर यूपी सीएम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एएनआई' से बातचीत के दौरान बुलडोज़र कार्रवाई के सवाल पर कहा, "अगर किसी ने सरकारी संपत्ति पर कब्ज़ा किया है तो क्‍या करूं? उनके लिए आरती की थाली सजाऊं?" उन्होंने कहा, "प्रदेश के लोग अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं...सुरक्षा की गारंटी हर व्यक्ति को मिलनी चाहिए।"

Load More