सरगुजा में उफनती नदी में बाइक समेत बहे युवक का शव मिला, युवती को रस्सी से बचाया गया
छत्तीसगढ़ के सरगुजा स्थित मैनपाट में उफनती घुनघुट्टा नदी पार करते समय बाइक समेत बहा केरल निवासी युवक यदुकृष्ण का शव रविवार को SDRF ने बरामद कर लिया। शव घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर मिला। साथ मौजूद युवती गौरी नंदन को स्थानीय युवक ने रस्सी फेंककर तेज बहाव से सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।