सरदारों को जिस तरह से बॉलीवुड में दिखाया जाता है उससे आहत था: 'चमकीला' के ऐक्टर जश्न कोहली
फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' के अभिनेता जश्न कोहली ने कहा है कि सरदारों को जिस तरह से बॉलीवुड में दिखाया जाता है वह उससे आहत थे। उन्होंने कहा, "सरदार का किरदार बॉलीवुड में अक्सर सैनिक या फिर हीरो के दोस्त के रूप में दिखाया जाता है। मैं सरदारों के चित्रण को बदलना चाहता हूं जैसा कि दिलजीत दोसांझ ने किया।"