सरनेम 'खान' है इसलिए विपक्ष मुद्दा बनाना चाहता है: सैफ पर हमले को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री
मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद विपक्षी दलों द्वारा महाराष्ट्र सरकार को निशाना बनाए जाने को लेकर महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री योगेश कदम ने प्रतिक्रिया दी है। योगेश कदम ने कहा, "विपक्ष इसको मुद्दा बनाना चाहता है क्योंकि सैफ का सरनेम 'खान' है।" गौरतलब है, सैफ का लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है।