सरनेम की प्रतिष्ठा कितनी पीढ़ी तक चलती है?: आराध्या की 'बच्चन ट्रेडमार्क' वाली याचिका पर HC
दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन की याचिका पर सुनवाई करते हुए पूछा कि मशहूर उपनाम से जुड़ी प्रतिष्ठा कितनी पीढ़ियों तक संरक्षण पा सकती है। आराध्या ने अभिषेक बच्चन के ज़रिए याचिका दाखिल कर बच्चन सरनेम के लिए ट्रेडमार्क जैसे संरक्षण और उनकी मौत जैसे दावों वाले फेक वीडियो पर रोक लगाने की मांग की है।