सरपंच की तीसरी पत्नी ने 4 बच्चों को छत्तीसगढ़ में दिया जन्म, पहली 2 पत्नियों से नहीं है संतान
सुकमा (छत्तीसगढ़) में एक आदिवासी महिला ने 4 बच्चों को एकसाथ जन्म दिया है। महिला के पति कवासी हिड़मा, जैमर के सरपंच हैं और वह हिड़मा की तीसरी पत्नी है। पहली दोनों पत्नियों से हिड़मा को कोई संतान नहीं हैं। हिड़मा की पहली पत्नी से एक बेटी थी जिसकी 14 साल की उम्र में बीमारी से मौत हो गई थी।