सरपंच के पद की ओडिशा में ₹44,000 में हुई 'नीलामी', राज्य निर्वाचन आयोग ने मांगी रिपोर्ट
ओडिशा के राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने सोमवार को बलांगीर के ज़िलाधिकारी चंचल राणा से बिलेसरदा ग्राम पंचायत में सरपंच पद की कथित नीलामी के मामले में रिपोर्ट मांगी है। मंदिर के विकास के लिए ₹44,000 देने का वादा कर सुशांत छतरिया नामक शख्स ने कथित तौर पर बोली जीती है। बकौल ज़िलाधिकारी, मामले की जांच की जा रही है।