सरपट दौड़ती वंदे भारत: बीटिंग रिट्रीट के ड्रोन शो के रिहर्सल का वीडियो शेयर कर वैष्णव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गणतंत्र दिवस के जश्न के हिस्से बीटिंग रिट्रीट समारोह के ड्रोन शो के रिहर्सल का एक वीडियो शेयर कर लिखा है, "वंदे मातरम के जुनून से सरपट दौड़ती वंदे भारत!" दिल्ली के विजय चौक पर आज (रविवार) शाम को बीटिंग रिट्रीट समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो शामिल होगा।