सरफराज़ खान ने उड़ाया रचिन रवींद्र का मज़ाक, उनके सामने खड़े होकर मनाया जश्न

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को मुंबई टेस्ट की पहली पारी में स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर द्वारा किवी ऑलराउंडर रचिन रवींद्र को आउट किए जाने के बाद सरफराज़ खान ने रचिन का मज़ाक उड़ाया। एक वीडियो में सरफराज़ को रचिन के सामने खड़े होकर जश्न मनाते और उनसे कुछ कहते हुए देखा जा सकता है। रचिन 5(12) रन बनाकर आउट हुए।

Load More