सरफराज़ खान हैं 2024 के जावेद मियांदाद: संजय मांजरेकर
भारतीय बल्लेबाज़ सरफराज़ खान के पहले टेस्ट शतक के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा है कि हम 1980 में जावेद मियांदाद को खेलते देखा करते थे, अब सरफराज़ खान को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरफराज़ खान के खेल को देखकर लगता है कि वह 2024 में जावेद मियांदाद का ही वर्ज़न हैं।