सरफराज़ के टेस्ट डेब्यू के बाद उनके पिता ने रोहित से कहा 'ध्यान रखिएगा', रोहित बोले- बिल्कुल
राजकोट टेस्ट में गुरुवार को भारत के लिए डेब्यू करने वाले सरफराज़ खान को टेस्ट कैप मिलने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने उनके पिता नौशाद खान और पत्नी रोमाना ज़हूर से हाथ मिलाया। इस दौरान सरफराज़ के पिता ने रोहित से कहा, "सर उसका ध्यान रखिएगा।" इसके बाद रोहित ने उनसे कहा, "हां बिल्कुल, बिल्कुल।"