सरफराज़ ने मैच के दौरान इंग्लैंड के बशीर से कहा- ‘खत्म कर जल्दी, ऊपर बर्फ है, घूम आएंगे’
धर्मशाला में भारत-इंग्लैंड के बीच 5वें टेस्ट मैच के दौरान भारत के सरफराज़ खान ने इंग्लैंड के शोएब बशीर से कहा, "खत्म कर जल्दी, स्नो (बर्फ) है ऊपर, घूम आएंगे।" दरअसल, सरफराज़ ने बशीर से जिस वक्त यह कहा था तब भारत को जीत के लिए 2 विकेट और चाहिए थे। भारत ने यह सीरीज़ 4-1 से जीत ली है।