सरफराज़ अहमद के 8 साल बाद टेस्ट शतक जड़ने पर रो पड़ीं उनकी पत्नी

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ कराची में दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में पाकिस्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ सरफराज़ अहमद के शतक जड़ने के बाद स्टैंड्स में मौजूद उनकी पत्नी खुशबख्त सरफराज़ रोने लगीं। गौरतलब है, 35-वर्षीय सरफराज़ ने टेस्ट क्रिकेट में 8 साल बाद शतक जड़ा। 2 मैचों की टेस्ट सीरीज़ में 335 रन बनाने वाले सरफराज़ को प्लेयर ऑफ द सीरीज़ चुना गया।

Load More