सरफराज़ के पिता नौशाद ने बेटे के चयन के लिए बीसीसीआई को कहा शुक्रिया, शेयर किया वीडियो
बल्लेबाज़ सरफराज़ खान के भारतीय टेस्ट टीम में चुने जाने के बाद उनके पिता नौशाद खान ने एक वीडियो शेयर कर बीसीसीआई को शुक्रिया कहा है। उन्होंने कहा, "मैं बीसीसीआई और चयनकर्ताओं का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने उस पर भरोसा किया...साथ ही साथ सभी चाहने वालों को भी धन्यवाद जिन्होंने उसके लिए दुआएं मांगीं।"