सरफराज़ ने रणजी में शतक जड़ने के बाद मूसेवाला को दी श्रद्धांजलि, किया उनका सिग्नेचर पोज़

मुंबई के बल्लेबाज़ सरफराज़ खान ने मंगलवार को रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ शतक जड़ने के बाद दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी। शतक का जश्न मनाते हुए सरफराज़ ने जांघों पर 'थप्पी' देकर मूसेवाला का सिग्नेचर पोज़ किया। गौरतलब है, 25-वर्षीय सरफराज़ ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अब तक 53 पारियों में 12 शतक जड़े हैं।

Load More