सरवन सिंह पंधेर समेत कई किसान नेता पंजाब की कई जेलों से किए गए रिहा
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर को पंजाब की मुख्तार साहिब जेल से रिहा किया गया है। वहीं, पटियाला, मुख्तार, नाभा और फरीदकोट समेत कई जेलों से भी किसान नेताओं को रिहा किया गया। पंधेर ने कहा, "पंजाब सरकार को किसानों के खिलाफ कार्रवाई करने की क्या मजबूरी थी?...हमारे टेंट और ट्रैक्टर को हुए नुकसान की भरपाई सरकार को करनी चाहिए।"