सरस्वती की पूजा कीजिए, लक्ष्मी खुद आ जाएंगी: आमिर खान
अभिनेता आमिर खान ने एक इंटरव्यू में बताया है कि सिनेमा एक क्रिएटिव फील्ड है जहां 'देवी सरस्वती' की पूजा करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "जब आप सिनेमा में काम करते हैं तो आपका फोकस कला और क्रिएटिविटी पर होना चाहिए। अगर आप सिर्फ पैसे के पीछे भागेंगे तो भटक सकते हैं। सरस्वती की पूजा करेंगे तो लक्ष्मी खुद आ जाएंगी।"