'सरस्वतीचंद्र' समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं ऐक्ट्रेस सीमा देव का हुआ निधन
'सरस्वतीचंद्र' समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं मराठी ऐक्ट्रेस सीमा देव का गुरुवार को करीब 83 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे अभिनय ने पुष्टि करते हुए 'इंडियन एक्सप्रेस' से कहा, "उन्हें अल्ज़ाइमर्स (भूलने की बीमारी) थी लेकिन...उसके अलावा वह ठीक थीं।" वह आखिरी बार 2021 की मराठी फिल्म 'जीवन संध्या' में नज़र आई थीं।