सरिस्का टाइगर रिज़र्व में 2 शावकों के जन्म के बाद 3 दशक में सर्वाधिक हुई बाघों की संख्या
राजस्थान के अलवर स्थित सरिस्का टाइगर रिज़र्व में 2 शावकों के जन्म के बाद बाघों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। इस टाइगर रिज़र्व में बाघों की संख्या अब बीते 3 दशक में सबसे अधिक है। गौरतलब है कि बीते अप्रैल में जारी किए गए बाघ गणना के आंकड़ों के मुताबिक देश में बाघों की कुल संख्या 3,167 थी।