सरेंडर करो या मेरे गुस्से का सामना करो: रेप के आरोपी व पोते प्रज्वल से पूर्व पीएम देवेगौड़ा
पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने रेप और यौन शोषण के आरोपी व अपने पोते प्रज्वल रेवन्ना को पत्र लिखकर भारत लौटकर सरेंडर करने या उनके गुस्से का सामना करने की चेतावनी दी है। उन्होंने लिखा, "मैंने प्रज्वल को चेतावनी जारी की है कि वह जहां भी है...वहां से तुरंत लौट आए...मेरे धैर्य की और परीक्षा न ले।"