सरोगेसी से जन्मे बच्चों की देखभाल के लिए सरकारी महिलाकर्मियों को तमिलनाडु में मिलेगी छुट्टी

तमिलनाडु की समाज कल्याण और महिला अधिकारिता मंत्री पी. गीता जीवन ने विधानसभा में एलान किया है कि सरकारी महिला कर्मचारियों और शिक्षिकाओं को सरोगेसी से जन्मे उनके बच्चों की देखभाल के लिए 270 दिनों का 'बाल देखभाल अवकाश' मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था सरोगेसी के माध्यम से जन्मे नवजात शिशुओं की देखभाल करने में मदद के लिए है।

Load More