सर्जरी के बाद घर रवाना हुए धोनी, कैफ ने उनके साथ एयरपोर्ट से शेयर कीं तस्वीरें
सीएसके के कप्तान एम.एस. धोनी घुटने की सर्जरी के बाद सोमवार को मुंबई से घर के लिए रवाना हो गए। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एयरपोर्ट पर धोनी से मुलाकात की। उन्होंने तस्वीरें शेयर कर लिखा, "हम आज महान शख्स से मिले। बेटा कबीर खुश था...क्योंकि धोनी ने उसे बताया कि...बचपन में वह भी उसकी तरह फुटबॉल खेलते थे।"