सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण गुरुवार को करीब ₹292 लाख करोड़ हो गया जो इसका सर्वकालिक उच्च स्तर है। इससे पहले दिसंबर 2022 में बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण ₹291.25 लाख करोड़ हो गया था जो इसका पिछला सर्वकालिक उच्च स्तर था। गौरतलब है, आरबीआई ने रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है।

Load More