सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण मंगलवार को ₹316.64 लाख करोड़ हो गया जो इसका सर्वकालिक उच्च स्तर है। बीएसई का सेंसेक्स मंगलवार को 152.12 अंक चढ़कर 65,780.26 पर बंद हुआ और सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही। सेंसेक्स पिछले 3 कारोबारी सत्रों में 948.85 अंक (1.46%) चढ़ा है।