सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचा बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण गुरुवार को ₹355 लाख करोड़ से अधिक हो गया जो इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। बीएसई का सेंसेक्स गुरुवार को 929.60 अंक चढ़कर 70,514.20 और एनएसई का निफ्टी 256.35 अंक चढ़कर 21,182.70 अंकों के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। इससे निवेशकों की संपत्ति ₹3.83 लाख करोड़ बढ़ गई।